Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बारिश से कृष्णानगर-शिवपुरम में जलभराव, लोग परेशान
  • हरिद्वार

बारिश से कृष्णानगर-शिवपुरम में जलभराव, लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  सोमवार दोपहर और मंगलवार सुबह हुई बारिश ने फिर से कई इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जलभराव होने से लोग परेशान हो गए है। सबसे ज्यादा परेशानी कृष्णानगर और शिवपुरम आदि इलाकों में रह रहे लोगों को हो रही है। यहां कई गलियों में पानी भर गया है। लोग नगर निगम से जल निकासी की मांग कर रहे हैं। बीती 23 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कृष्णानगर, सलेमपुर, शिवपुरम, हनपुरा समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया था। इस बारिश में उपकारागार तक में पानी भर गया था। जिससे उपकारागार की दीवार तक गिर गई थी। पंप आदि लगाकर पानी निकाला गया था। कृष्णानगर और शिवपुरम आदि की कई गलियों में तो अब जाकर पानी की निकासी हो पाई थी। यहां नगर निगम की ओर से लगातार पंप और टैंकर लगाए गए थे। लोगों को कुछ दिन पहले ही जलभराव से निजात मिल पाई थी। हालांकि कृष्णानगर की गली नंबर-12 में तो अभी तक दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से फिर से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके अलावा गली नंबर-20 में जलभराव से निजात दिलाने के लिए जो मिट्टी डाली गई थी। बारिश की वजह वहां बेहद कीचड़ हो गया है। लोगों को निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसी तरह से शिवपुरम में भी कई गलियों में पानी भर गया है। जलभराव की वजह से लोग फिर से अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। स्थानीय निवासी सुखवीर सिंह, महेश कुमार, जगमोहन और गगन स्क्सेना ने नगर निगम के अधिकारियों से जलभराव से निजात दिलाए जाने की मांग की है। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि जिन इलाकों में जलभराव हुआ है। वहां पंप और टैंकर की मदद से जल निकासी कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरेणियम योग संस्थान ने लिया संकल्प; हर व्यक्ति तक पहुँचेगा योग, आर्थिक रूप से कमजोरों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
Next: महिला ने डॉक्टर और उसके साथी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.