Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग के लोगों ने नृसिंहाचल पर्वत के शीघ्र ट्रीटमेंट की मांग की
  • टिहरी

देवप्रयाग के लोगों ने नृसिंहाचल पर्वत के शीघ्र ट्रीटमेंट की मांग की

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। नगर के वार्ड चार स्थित बाह बाजार में नृसिंहाचल पहाड़ी से हो रहे भू-स्खलन का ट्रीटमेंट नहीं होने पर प्रभावितों ने डीएम पौड़ी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। नृसिंहाचल से बीते तीन महीनों में दो बार गिरी भारी चट्टानों से बाह बाजार निवासी किसी तरह बच पाए हैं। डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने प्रभावितो को अश्वासन दिया कि नृसिंहाचल से हो रहे भू स्खलन को रोकने के लिए जल्दी ही डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जायेगी। सभासद विमल मिश्रा की अगुवाई में प्रभावितों ने डीएम पौड़ी को दिये गए ज्ञापन में कहा कि देवप्रयाग स्थित बाह बाजार में बीती 14 जुलाई को नृसिंहाचल से हुए भारी भूस्खलन से तीन आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जबकि एक पिता पुत्र भी घायल हुये। सांसद अनिल बलूनी सहित देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी सहित प्रशासन ने यहां पर स्थलीय निरीक्षण किया व तत्काल प्रभाव से प्रभावित परिवारों को सहायता व भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट का आश्वासन दिया गया था। किन्तु अभी तक आपदाग्रस्त क्षेत्र में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है। वहीं 16 सितम्बर रात दोबारा भारी भूस्खलन होने से मनोज मिश्रा का गोदाम पूर्ण-रुप से क्षतिग्रस्त हो गया था। नृसिंहाचल से पत्थर गिरते रहने से बाहबाजार क्षेत्र की जनता भय में जीने को विवश है। वहीं कुछ परिवार यहां अपने आवासीय मकान छोड़ अन्यत्र चले गये हैं। ज्ञापन के अनुसार भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से होकर दस गांवों की सड़क व पैदल मार्ग जुड़े है। जहां से बड़ी संख्या में ग्रामीणों का बाह बाजार में आवागमन होता है। ऐसे में यहां जान-माल के नुकसान का अंदेशा बना रहता है। प्रभावितो के अनुसार पौड़ी प्रशासन को एक सप्ताह पूर्व लिखित सूचना दी गयी थी। जिसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ज्ञापन में समस्या का 15 दिन में समाधान नही होने क्षेत्र व नगर की जनता ने आन्दोलन व चक्का जाम को विवश होने की बात भी कही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान खेड़ा उत्तम सिंह, प्रधान कोठी उदय सिंह, विपिन मिश्रा, सत्यप्रसाद मिश्रा, प्रदीप मिश्रा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ की पहाड़ियों में 3 इंच से अधिक बर्फ गिरी
Next: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.