Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वरेणियम योग संस्थान ने लिया संकल्प; हर व्यक्ति तक पहुँचेगा योग, आर्थिक रूप से कमजोरों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
  • देहरादून

वरेणियम योग संस्थान ने लिया संकल्प; हर व्यक्ति तक पहुँचेगा योग, आर्थिक रूप से कमजोरों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-07 at 18.46.06 (1)_11zon

देहरादून। योग की महत्ता और जीवन में उसके व्यापक प्रभावों को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से वरेणियम योग संस्थान ने एक नई पहल की है। संस्थान का उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी को योग के लाभों से परिचित कराया जाए और हर व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।

संस्थान के संस्थापकों ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को संतुलन और शांति प्रदान करता है। इसीलिए वरेणियम योग संस्थान ने यह प्रतिज्ञा ली है कि यदि कोई युवा या बीमार व्यक्ति योग सीखना चाहता है लेकिन आर्थिक कारणों से ऐसा करने में असमर्थ है, तो उसे संस्थान पूरी तरह निःशुल्क योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।

इतना ही नहीं, जो लोग किसी कारणवश संस्थान तक नहीं पहुँच सकते, उनके लिए वरेणियम योग संस्थान ऑनलाइन योग सत्रों की सुविधा भी प्रदान करेगा ताकि कोई भी व्यक्ति योग से वंचित न रह जाए।

संस्थान ने यह प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और योग के प्रति उनके दृष्टिकोण से ली है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विश्वभर में योग को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों से प्रभावित होकर, वरेणियम योग संस्थान ने समाज के हर वर्ग को योग से जोड़ने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा एवं उनकी टीम की उपस्थिति ने संस्थान के उद्देश्य को नई ऊर्जा प्रदान की। उपस्थित जनों ने संस्थान के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के स्वास्थ्य और सद्भाव में एक नई दिशा देगा।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में वरेणियम योग संस्थान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परामर्श सत्रों का आयोजन भी करेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योग के लाभों से जुड़ सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री-यमुनोत्री की चोटियों पर फिर हल्की बर्फबारी
Next: बारिश से कृष्णानगर-शिवपुरम में जलभराव, लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.