Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के तीन गांवों से शहीदों के आंगन से संग्रहित की मिट्टी
  • पौड़ी

पौड़ी के तीन गांवों से शहीदों के आंगन से संग्रहित की मिट्टी

RNS INDIA NEWS 03/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। शहीद सम्मान यात्रा के तहत जिला सैनिक कल्याण विभाग पौड़ी ने शुक्रवार को पाबौ ब्लाक के तीन गांवों के शहीदों के आंगन से मिट्टी संग्रहित की। यह मिट्टी 5 सितंबर को सम्मान के साथ लैंसडौन कैंट में आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह में सुरक्षित रखी जाएगी और इसके बाद इसे सैन्य धाम बनाने के लिए देहरादून भेजा जाएगा। पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने कलक्ट्रेट परिसर से सैनिक कल्याण विभाग के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि शहीदों के आंगन से मिट्टी संग्रहित की जा रही है और इसे सम्मान के साथ सैन्य धाम में उपयोग किया जाएगा। सैनिक कल्याण अधिकारी पौड़ी मेजर करन सिंह रावत ने कहा कि 2021 में पहले चरण में शहीदों के आंगन से लाई गई मिट्टी को सैन्य धाम भेजा जा चुका है। दूसरे चरण में पाबौ के सलाना गांव के शहीद राम सिंह, धारकोट के शहीद विपिन गुसाईं और बिसल्ड के शहीद भूपेंद्र सिंह के आंगन से भी मिट्टी संग्रहित की गई है। इसे लैंसडौन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में रखा जाएगा और उसके बाद सैन्य धाम के लिए देहरादून भेजा जाएगा। सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडौन वीरेंद्र भट्ट के मुताबिक लैंसडौन क्षेत्र के सभी 26 शहीदों के आंगन से मिट्टी पहले ही संग्रहित की जा चुकी है। इस मौके पर इसमौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन 5 से 7 गांवों को बनाएगा रिवर्स पलायन के रूप में मॉडल गांव
Next: मुनस्यारी की बंद सड़कें न खुलने से आक्रोशित युवाओं ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.