Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दशहरा महोत्सव के दौरान अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन
  • अल्मोड़ा

दशहरा महोत्सव के दौरान अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन

RNS INDIA NEWS 01/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव के दृष्टिगत गुरुवार को नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। निरीक्षक यातायात ने जानकारी दी कि अपराह्न 12 बजे के बाद नगर क्षेत्र में वाहनों के लिए कई मार्ग डायवर्ट रहेंगे। योजना के अनुसार एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले सभी दोपहिया और चारपहिया वाहन धारानौला या शैल बैण्ड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। इसी तरह लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की ओर आने वाला ट्रैफिक पाण्डेखोला, लोअर माल रोड और धार की तूनी की ओर भेजा जाएगा। करबला से टैक्सी स्टैण्ड को आने वाले वाहनों को लिंक रोड की ओर मोड़ा जाएगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले वाहन एनटीडी, धारानौला या शैल बैण्ड, लोअर माल रोड से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं, हल्द्वानी से आने वाले वाहन बेस तिराहा से कोसी या करबला होते हुए धारानौला की ओर भेजे जाएंगे। कोसानी, रानीखेत, गरुड़ और कोसी से हल्द्वानी जाने वाले वाहन पाण्डेखोला तिराहा से लोअर माल रोड के रास्ते से गुजरेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद केमू और रोडवेज की बसें तथा ट्रक नगर के माल रोड में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। दशहरा के पुतले जब खुकरी गेट और सीतापुर मोड़ पर पहुंचेंगे, तब करबला से आने वाले वाहनों को हिमाद्री होटल पर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि शिखर की ओर से आने वाले वाहनों को लिंक रोड होते हुए जलाल तिराहा की ओर भेजा जाएगा। शाम को जब पुतले शिखर तिराहा, एल.आर. साह रोड और मिलन तिराहा से होकर बाजार में प्रवेश करेंगे, तब माल रोड पर यातायात व्यवस्था पुनः सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि माल रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति लागू रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी–मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.