Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव
  • अल्मोड़ा

भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव

RNS INDIA NEWS 01/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊँ की सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं का प्रतीक अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव इस वर्ष भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दशहरा महोत्सव समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि अल्मोड़ा का दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का दशहरा पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को नगर निगम पार्किंग, लिंक रोड से मां दुर्गा प्रतिमा यात्रा के साथ होगी, जो सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। दोपहर 1 बजे नगर पालिका परिषद पार्किंग में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रकांत जोशी, जो चीनाखान रामलीला कमेटी के संस्थापक सदस्य हैं, मुख्य अतिथि रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक, नगर पालिका मेयर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। शाम सात बजे एसएसजे परिसर के जूलॉजी विभाग मैदान में पुतला दहन होगा। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे से हेमवंती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आतिशबाजी कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्रीय विधायक, मेयर, पूर्व विधायक और अनेक विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरएसएस के 100 साल पर प्रधानमंत्री मोदी जारी किया विशेष डाक टिकट और सिक्का
Next: तिरुवन्नामलाई में 2 पुलिसकर्मियों पर 19 वर्षीय युवती से रेप का आरोप, निलंबित और गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.