Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एक लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

एक लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे का वजन 4.085 किलोग्राम है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहान बैरियर से सल्ट की ओर पनीयाली नाला रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 22-बी-6682 को रोका गया। तलाशी में सवार युवक सचिन नेगी के पास से गांजे की खेप बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सचिन नेगी (19 वर्ष), पुत्र विरेंद्र नेगी, निवासी ग्राम पटोटिया, थाना धूमाकोट, ब्लॉक नैनीडांडा, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, प्रभारी चौकी भौनखाल, हेड कांस्टेबल राजाराम सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल संजीव कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्टेट में दुर्गा पूजा का शुभारंभ, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Next: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा ने विजय बटालियन में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.