Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लैप्स हुई पॉलिसी के सेटलमेंट का झांसा देकर 3.97 लाख ठगे
  • नैनीताल

लैप्स हुई पॉलिसी के सेटलमेंट का झांसा देकर 3.97 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 24/09/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने उसकी लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसी का सेटलमेंट कराने के नाम पर 3.97 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डहरिया, हल्द्वानी निवासी प्रकाश चंद्र ने साइबर थाना रुद्रपुर को तहरीर देकर बताया कि उनकी एक बीमा पॉलिसी जारी न रखने के कारण 2024 में लैप्स हो गई थी। अगस्त 2024 में उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर खुद को दशरथमूर्ति बीमा कंपनी हैदराबाद का लोकपाल महेश अग्रवाल बताया था। आरोपी ने पीड़ित से उनकी लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसी का सेंटलमेंट कराने का झांसा दिया। कहा कि ऐसा करने पर उन्हें 2.10 लाख रुपये क्लेम मिल जाएगा। इसके लिए प्रकाश से सिक्योरिटी के नाम पर पहली बार में 28 हजार रुपये मांगे। झांसे में आकर पीड़ित ने रुपये भेज दिए। इसके बाद पैसा स्थानांरित करने को स्टेट कोड, जीएसटी, बैंक मेंटेनेंस फंड के नाम पर कुल 3.97 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। 2024 सितंबर से अगस्त 2025 तक आरोपी ठगता रहा। बाद में ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने रुद्रपुर साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। जहां से हल्द्वानी कोतवाली को मामला ट्रांसफर हुआ है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में एसबीएस कॉलेज के बाहर बवाल, फायरिंग
Next: विकासनगर के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखी पाती भेजी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.