Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भर्तियों को लटकाने का नाटक कर रही भाजपा सरकार: हरीश रावत
  • देहरादून

भर्तियों को लटकाने का नाटक कर रही भाजपा सरकार: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 22/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पब्लिक सर्विस कमीशन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और भर्ती बोर्ड जैसी संस्थाओं को बोझ मानकर चल रही है। उनका कहना है कि वर्तमान सेवा ढांचा भाजपा और कांग्रेस दोनों की मानसिक उपज का परिणाम है, लेकिन भाजपा सरकार ने जानबूझकर विभागों में लाखों पद रिक्त छोड़ रखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के रेलवे, संचार, सेना सहित विभिन्न विभागों में 30 लाख से अधिक पद खाली हैं, जबकि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भारी जन दबाव के बावजूद भर्तियों को लटकाने का खेल चल रहा है। रावत ने कहा कि वर्ष 2018 से अब तक की भर्ती प्रक्रिया का रिकॉर्ड देखने पर स्पष्ट हो जाएगा कि कभी पेपर लीक, कभी नकल के नाम पर परीक्षाएं रद्द की गईं और जहां चयन हुआ, वहां नियुक्तियां कोर्ट में खराब पैरवी या अन्य बहानों से अटकाई गईं। आज भी सैकड़ों चयनित अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें नियुक्ति का इंतजार है। हाकम सिंह प्रकरण पर रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी भी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। उलटे उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को जिताने और दल-बदल करवाने में हाकम की भूमिका रही है। हरीश का आरोप है कि हाकम गिरफ्तारी भी सिर्फ नाटक है, अन्यथा ऐसा कुकृत्य संभव ही नहीं होता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीम आर्मी ने किया करन माहरा के खिलाफ प्रदर्शन
Next: इस माह 25 से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.