Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-22 at 18.11.50_11zon

अल्मोड़ा। भतरौजखान थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को भतरौजखान क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ 50 वर्षीय चन्द्रशेखर ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत दर्ज होते ही थाना भतरौजखान में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और सुरागरसी-पतारसी के बाद सोमवार को आरोपी चन्द्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, कांस्टेबल रवि प्रताप और कांस्टेबल जगदीश चन्द्र शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर लीक मामले में कांग्रेस का पौड़ी में प्रदर्शन
Next: नवरात्रि के पहले दिन माता के पूजन को दुर्गा मंदिरों व सिद्धपीठों में पहुंचे श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.