Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • महिलाओं ने लाठी लेकर शराब लेने वालों को रोका
  • रुद्रप्रयाग

महिलाओं ने लाठी लेकर शराब लेने वालों को रोका

RNS INDIA NEWS 21/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के निकट अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान महिलाएं लाठी लेकर शराब लेने वालों को रास्ते में ही रोकती रही। ठेके पर आ रहे लोगों को उन्होंने शराब लेने ही नहीं दिया जिसके चलते यहां सन्नाटा रहा। रविवार को भी वार्ड 2 अपर बाजार की महिलाएं शराब की दुकान के बाहर जमा हो गई। हाथ में लाठी लेकर महिलाओं ने शराब नहीं बिकने दी। हालांकि दुकान तो खुली रही, किंतु शराब लेने वाले लोग दुकान में नहीं पहुंच सके। महिलाएं हर किसी को लाठी से डराकर शराब लेने से रोकती रही। शराब की दुकान के बाहर हाईवे पर कई वाहन भी शराब लेने के लिए दुकान के बाहर रुके तो उन्हें भी महिलाओं ने लाठी दिखाकर वापस भेज दिया। इस घटनाक्रम के सामने दुकान स्वामी हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। महिलाओं का कहना है कि जब तक दुकान अन्य जगह शिफ्ट नहीं होती उनका विरोध जारी रहेगा। महिला जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष वीरा देवी, राखी देवी, आशा देवी आदि ने कहा कि शराब की दुकान नजदीक होने से आसपास का माहौल खराब हो गया है। दिन रात रास्ते पर शराबी पड़े होते हैं जिससे युवा इस दृश्य को हर दिख देख रहे हैं। युवा भी शराब की गिरफ्त में जा हरे हैं जबकि नौनिहालों के सामने यह दृश्य उनके भविष्य पर असर डाल रहा है। मार्ग में बहू-बेटियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। शराबी गाली गलौज करते रहते हैं जिससे महिलाओं का मार्ग से गुजरना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक दुकान को नहीं हटाया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर, शराब विक्रेता दुकान खोलकर तो बैठा रहा किंतु लोगों के दुकान तक न पहुंचने के कारण दुकान में सन्नाटा पसरा रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी परिसर के डा.विक्रम नेगी ने शीर्ष वैज्ञानिकों में बनाई जगह
Next: लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को दी योजनाओं की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.