Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पालतू कुत्ते के काटने से गाय, बछड़े की मौत, मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

पालतू कुत्ते के काटने से गाय, बछड़े की मौत, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पालतू कुत्ते के काटने से एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सरकड़ा निवासी भजन कौर पत्नी स्व. बलविंदर सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को गांव के बेअन्त सिंह और जब्बर सिंह के पालतू विदेशी कुत्ते ने उसकी गोशाला में बंधी दुधारू गाय और बछड़े को काट लिया था। इसके बाद दोनों बीमार रहने लगे। उसने पशु चिकित्सालय से इलाज कराया, लेकिन 25 अगस्त को गाय और बछड़े की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें 30 अगस्त को आई रिपोर्ट में रेबीज से मौत की पुष्टि हुई। भजन कौर ने बताया कि उसके पति का निधन पहले ही हो चुका है और वह चार बच्चों की परवरिश गाय का दूध बेचकर करती थी। अब दुधारू गाय की मौत से उसका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। आरोप है कि जब उसने इस मामले में कुत्ते के मालिकों से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गूलरभोज में चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल
Next: बंजर खेतों में जड़ी बूटी व फ्लोरीकल्चर पर दिया जोर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.