Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला मजदूर नेता को धमकी देने पर भड़का आक्रोश
  • ऊधम सिंह नगर

महिला मजदूर नेता को धमकी देने पर भड़का आक्रोश

RNS INDIA NEWS 18/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड की तीसरी बरसी पर न्याय दिलाने और महिला मजदूर नेता को जान से मारने की धमकी देने के विरोध में गुरुवार को श्रमिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डॉल्फिन मजदूर संगठन की अध्यक्ष सुनीता को मंगलवार रात अज्ञात मोबाइल नंबर से चार कॉल आईं। आरोप है कि तीन लोगों ने कॉल पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही काशीपुर श्रम न्यायालय में कंपनी के खिलाफ चल रहे केस को वापस लेने का दबाव भी बनाया। इनमें से एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी के सुरक्षा प्रमुख का रिश्तेदार बताया। सुनीता ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कॉल डिटेल और धमकी की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। उनका कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने उनके खिलाफ 1.55 लाख रुपये की सुपारी लेने की बात भी कही। गुरुवार को इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन कर महिला आयोग को भी ज्ञापन भेजने की घोषणा की। ज्ञापन में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और सुनीता सहित सभी महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई। श्रमिक संगठनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। धरने में दिनेश चन्द्र, रविंदर कौर, शिवदेव सिंह, पूजा, पिंकी, सुनील कुमार, शीतल सक्सेना, दुर्गा प्रसाद, गंगा प्रकाश, प्रेमपाल, रामश्री, सावित्री देवी आदि श्रमिक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
Next: लिफ्ट लगाने के नाम पर डॉक्टर से लाखों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.