Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • विश्वकर्मा जयंती पर संस्थानों में हुई पूजा-अर्चना
  • पिथौरागढ़

विश्वकर्मा जयंती पर संस्थानों में हुई पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 17/09/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। सीमांत में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को जिला मुख्यालय समेत धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट, थल, झूलाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने वाहन, मशीनों, औजारों को पूजा की। इधर सरकारी संस्थानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। नगर में विश्वकर्मा जयंती को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। लोग अपने-अपने वाहनों की सफाई करते दिखाई दिए। विभिन्न जगह स्थित प्राकृतिक धारों और झरनों के पास वाहनों धोने वालों की कतार नजर आई। बाद में लोगों ने वाहनों की पूजा-अर्चना कर उन्हें रीबन, गुब्बारों से विशेष तरह से सजाया। इधर, पुलिस लाइन में एसपी रेखा यादव के निर्देश पर विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। विधिवत पूर्जा-अर्चना के बाद शस्त्रत्तें की पूजा का गई। एसपी रेखा ने कहा कि शस्त्रत्त् हमारे लिए मात्र उपकरण नहीं हैं, बल्कि यह हमारे कर्तव्य और समाज की सुरक्षा का प्रतीक हैं। शस्त्रत्त् पूजा हमें हमारे दायित्वों की याद दिलाती है और हमें अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है। यहां सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ केएस रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग कार्यशाला, रोडवेज वर्कशॉप, आईटीआई, सेवायोजन कार्यालय में भी विश्वकर्मा दिवस उत्साह से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- ऐसे किसानों को जेल क्यों नहीं भेजती सरकार?
Next: रवीश कुमार समेत कई यूट्यूबर्स को गौतम अडाणी से जुड़ी वीडियो हटाने का आया ईमेल

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.