Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने सोयाबीन और भट्ट की उन्नत खेती पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने सोयाबीन और भट्ट की उन्नत खेती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 17/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोयाबीन और भट्ट उत्तराखंड की पारंपरिक तथा पोषक तत्वों से भरपूर फसलें हैं, जो स्थानीय खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ बाजार में भी महत्वपूर्ण मांग बनाए रखती हैं। इन फसलों को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के वैज्ञानिक लगातार उन्नत किस्मों के विकास और प्रसार पर काम कर रहे हैं। संस्थान की वैज्ञानिकों की टीम ने 16 सितंबर को अल्मोड़ा जिले के रैलाकोट, दिगोटी और निरई गांव का दौरा किया। इस दौरान सोयाबीन के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वैज्ञानिकों ने खेतों में फसल की वृद्धि अवस्था, पोषण प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण और कीट-रोग की स्थिति का मूल्यांकन किया। किसानों को रोयेंदार सूंडी, चौलीयोप्स एफिड, मण्डुकाक्ष पर्ण चित्ती रोग और फली दाह जैसी समस्याओं से निपटने के लिए समेकित कीट प्रबंधन तकनीकें बताई गईं। दौरे के दौरान वीएल 89 और वीएल भट 202 किस्मों के प्रदर्शन पर विशेष चर्चा हुई। वैज्ञानिकों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि संस्थान द्वारा जल्द ही सोयाबीन और भट्ट से दूध, टोफू जैसे मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल सके। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने कहा कि पारंपरिक और पौष्टिक फसलों का वैज्ञानिक प्रबंधन किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त साधन है। उन्होंने जोर दिया कि फसल विविधीकरण और उन्नत किस्मों के उपयोग से क्षेत्रीय कृषि को स्थिरता और दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होगा। टीम में डॉ. अनुराधा भारतीय (वरिष्ठ वैज्ञानिक, पौध प्रजनन), डॉ. कामिनी बिष्ट (वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विस्तार), डॉ. हेमलता जोशी और सुरेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रवीश कुमार समेत कई यूट्यूबर्स को गौतम अडाणी से जुड़ी वीडियो हटाने का आया ईमेल
Next: अल्मोड़ा पुलिस लाइन में विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.