Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पोखड़ा के ग्रामीणों का चौबट्टाखाल तहसील में प्रदर्शन
  • पौड़ी

पोखड़ा के ग्रामीणों का चौबट्टाखाल तहसील में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पोखड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गुलदार की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को चौबट्टाखाल तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन प्रशासन से इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की है। साथ ही तहसीलदार के माध्यम से सीएम और वन मंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या हल करने की गुहार लगाई। मंगलवार को डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल से होते हुए जनप्रतिनिधि और ग्रामीण तहसील मुख्यालय तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे। यहां पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने गुलदार की घटनाओं पर रोष जाहिर किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों के आसपास गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, इससे लोग खेतों और रास्तों पर जाने से भी डर रहे हैं। सीएम और वन मंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की कि गांवों से सटे 100 मीटर क्षेत्र को गुलदार मुक्त बनाया जाए। झाड़ियां और अनावश्यक उग आए पेड़-पौधों की सफाई हो। मुख्य मार्गों और स्कूलों तक जाने वाले रास्तों के किनारों की झाड़ियों को भी हटाया जाए। संवेदनशील गांवों में प्राथमिकता के आधार पर जालीनुमा बाढ़ कराई जाए और सुरक्षा चाहने वाले ग्रामीणों को बंदूक का लाइसेंस मिले। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जंगलों में वन्यजीवों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था वन विभाग करे ताकि वे रिहायशी इलाकों की ओर न आएं। बाघ और गुलदार की गिनती होनी चाहिए व उनकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए कॉलर आईडी जैसी कोई सुविधा भी। अवैध शिकार रोकने के लिए पेट्रोलिंग टीम गठित होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर परिवार को कम से कम 25 लाख का मुआवज़ा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। जबकि घायल व पशु हानि पर भी उचित मुआवज़ा देना चाहिए। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में ब्लाक प्रमुख पोखड़ा संजय गुंसाई, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैन्तुरा, बलवंत सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव कविन्द्र ईष्टवाल, सुधीर सुंद्ररियाल ,दिग्विजय सिंह रावत, लाल सिंह भंडारी, यशपाल सिंह, गिरधारी सिंह, राजे सिंह ,मतवार सिंह आदि सहित महिला मंगल दल आदि भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा पहाड़ का सहारा
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर अल्मोड़ा में सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.