Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा पहाड़ का सहारा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा पहाड़ का सहारा

RNS INDIA NEWS 16/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-16 at 18.09.04

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य आधार माना जाने वाला सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। डॉक्टरों की भारी कमी के कारण न केवल मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। कॉलेज के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 178 स्वीकृत पदों में से केवल 53 पद ही भरे हुए हैं। यानी यहां लगभग 70 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, नेफ्रोलॉजिस्ट और यूरोलॉजिस्ट जैसे अहम विशेषज्ञ चिकित्सक पद सृजित नहीं होने के चलते संस्थान में उपलब्ध ही नहीं हैं। कार्डियोलॉजिस्ट न होने के चलते हृदय रोगियों को अक्सर हल्द्वानी रेफर करना पड़ता है और यह रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। न्यूरोसर्जन की अनुपस्थिति के कारण गंभीर मरीजों को समय पर उपचार न मिल पाने से उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार उन्हें महंगी दरों पर एम्बुलेंस बुक कर मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया भी इस संकट की गहराई को उजागर करती है। इंटरव्यू के दौरान बहुत कम संख्या में डॉक्टर ही सामने आते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि पहाड़ी इलाकों में काम करना चुनौतीपूर्ण है। यहां न तो पर्याप्त सुविधाएं हैं और न ही करियर ग्रोथ के अवसर, जिसके चलते अधिकांश चिकित्सक मैदानी क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हैं। फैकल्टी की कमी ने भी हालात को और जटिल बना दिया है। जहां न्यूनतम 90 फैकल्टी सदस्य होने चाहिए थे, वहां केवल 53 ही उपलब्ध हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली और शिक्षा व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। जब देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने की बातें हो रही हैं, उस समय अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। बड़ा सवाल यह है कि सरकार कब इस ओर ठोस कदम उठाएगी, यहां सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद सृजित करेगी और कब मरीजों को इलाज के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ से राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाले में फंसे मृत बैल को निगम टीम ने निकाला
Next: पोखड़ा के ग्रामीणों का चौबट्टाखाल तहसील में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.