Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंजूर नक्शे से अलग फ्लैट बनाने पर बिल्डर को देना होगा मुआवजा
  • देहरादून

मंजूर नक्शे से अलग फ्लैट बनाने पर बिल्डर को देना होगा मुआवजा

RNS INDIA NEWS 14/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग उत्तराखण्ड ने मंजूर नक्शे से अलग फ्लैट बनाने पर बिल्डर को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। देहरादून के सुभाषनगर के गुरुनानक मार्ग में बनाए फ्लैट के मामले में आयोग ने यह फैसला सुनाया। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर ने तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट 2015 में खरीदा था। सुभाषनगर निवासी संतोष सिंह और सीमा सिंह ने 29 जून 2015 को समीर सेठी से 28 लाख में एक फ्लैट खरीदा था। समीर सेठी पर आरोप है कि उन्होंने फ्लैट खरीदते वक्त बताया कि एमडीडीए से नक्शा मंजूर है। इसके लिए संतोष सिंह और सीमा सिंह ने जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी 22.40 लाख का होम लोन लिया। दो साल बाद जब वह अपना होम लोन दूसरे बैंक में ट्रांसफर करवाने लगे तेा पता चला कि एमडीडीए से तीसरी मंजिल पर फ्लैट के नक्शे मंजूर नहीं है, हालांकि समीर सेठी आरोप से इनकार किया। कहा कि फ्लैट का नक्शा शुरू में तीन मंजिलों के लिए स्वीकृत था, जिसे बाद में तीसरी मंजिल के लिए कंपाउंडेड किया गया था। आयोग ने सुनवाई में पाया कि समीर सेठी ने तीसरी मंजिल पर तीन फ्लैट बनाए हैं, जबकि एमडीडीए से सिर्फ एक स्वतंत्र मंजिल की स्वीकृति दी गई थी। इस प्रकारण समीर सेठी को स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन का उत्तरदायी पाया। हालांकि आयोग ने जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लगे आरोपों को सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि एसोसिएट प्रोफेसर होकर वह जानकारी नहीं होने का दावा नहीं कर सकते हैं। आयोग ने समीर सेठी के खिलाफ शिकायत को आंशिक तौर पर स्वीकार करते हुए संतोष सिंह और सीमा सिंह को तीन लाख रुपये का मुआवजे के साथ 25 हजार रुपये वाद व्यय देने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तस्वीर: धन सिंह
Next: विभागीय सचिवों के पद पर इंजीनियरों को मिले जिम्मेदारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.