Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी में नागणी के पास बस पलटी, दो की मौत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

टिहरी में नागणी के पास बस पलटी, दो की मौत

RNS INDIA NEWS 10/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  घनसाली के घुत्तू से ऋषिकेश जा रही विश्वनाथ सेवा की एक बस नागणी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खाड़ी में भर्ती कराया गया है। जहां 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। जबकि 4 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर किया है। पुलिस ने शवों का पंनचामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। चंबा के थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नागणी के निकट एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि क्रैश बैरियर से टकराने के कारण तेज रफ्तार बस सड़क पर पलट गई, यदि क्रैश बैरियर न होता तो बस नीचे खाई में गिर जाती, जिससे कई लोग हताहत हो सकते थे। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस के अंदर फसें लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इस दौरान वाहन चालक वीरेंद्र सिंह नेगी (35) निवासी ग्राम जौलंगी सूल्याधार, सुखदेव मैठाणी (22) पुत्र नागेंद्र मैठाणी ग्राम बजिंगा धोपड़धार घनसाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल रीना देवी पत्नी दिनेश सजवाण निवासी जाजल, रघुवीर सिंह पुत्र मेहरबान सिंह निवासी भाववाला देहरादून, धन बहादुर निवासी तिमली सेरा नागणी,राजी देवी को स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। दुर्घटना में प्रिंयाशी निवासी जाजल, अमन रावत पुत्र शिव सिंह रावत निवासी बजिंगा घनसाली, आशा देवी पत्नी राजेंद्र निवासी बिड़कोट, बचनी देवी पत्नी इंद्र सिंह निवासी ग्राम चोपड़ियाल गांव, संसार सिंह पंवार पुत्र प्रेम सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी निवासी सांकरी घुत्तू घनसाली, समीर सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी मगरों कोटी, खुशाल सिंह और उनकी पुत्री कुसुम निवासी ग्राम बागी प्रतापनगर, बिजेंद्र प्रसाद पुत्र गोपालदत्त निवासी अंजनीसैण, रोमिता राणा पत्नी प्रीतम सिंह निवासी फारेस्ट कालोनी चंबा, रीना देवी, बस परिचालक सुनील नौटियाल निवासी ग्राम चौराह थाना जखोली रुद्रप्रयाग, सुमित बिष्ट पुत्र जौहरी बिष्ट निवासी नेपाल, विनोद सिंह पुत्र अतर सिंह ग्राम पडागली घनसाली और गुलशन पुत्र हनीफ निवासी हरिद्वार घायल हो गए, जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी में उपचार देने के बाद छुट्टी दी गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी आयुष अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार सिंह और डीडीएमओ बृजेश भट्ट ने रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। एसएसपी ने दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में रसोई गैस के लिए मारामारी
Next: ग्रीन इंडिया योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.