Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंत जयंती के अवसर पर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
  • ऊधम सिंह नगर

पंत जयंती के अवसर पर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

RNS INDIA NEWS 10/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को पंत जयंती समारोह समिति के संयोजक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश पंत की अगुवाई में प्रभातफेरी का शुभारंभ पंत मार्केट से हुआ। प्रभातफेरी में नालंदा स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय हाई स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, पं. गोविंद बल्लभ पंत स्कूल, सुमित्रानंदन पंत स्कूल और सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर भाग लिया। प्रभातफेरी राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल पहुंचकर सांस्कृतिक सभा में परिवर्तित हो गई। यहां कार्यक्रम संयोजक हरीश पंत ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से पं. गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान तहसीलदार जीसी त्रिपाठी, सुरेश चावला, गगन पंत, उमाशंकर, मिहीलाल, तुलसी प्रसाद, गोपेश पंत, ललित जोशी, अंकित पांडे, श्यामसुंदर तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट पीयूष पंत ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 सितम्बर
Next: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.