Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • धनपुर के कई इलाकों में भालू का आतंक, रतजगा कर रहे ग्रामीण
  • रुद्रप्रयाग

धनपुर के कई इलाकों में भालू का आतंक, रतजगा कर रहे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  धनपुर पट्टी के कई गांवों में इन दिनों भालू का आतंक है। लोग डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वीरों गांव में भालू गोशालाएं तोड़ कर मवेशियों पर हमले कर रहा है। जबकि मुख्यालय स्थित पुनाड़ में भालू घरों के आगे गुजरता दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में दहशत है। कभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जानवर अब गांव और शहरी इलाकों में आने लगे हैं। बीते कई दिनों से लोग भालू क आतंक से दहशत में है। वीरों निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सैन सिंह राणा, दिनेश सिंह, प्रहलाद सिंह आदि ने बताया कि गांव में भालू हमलावर हो रहा है। बीती रात भालू ने ग्रामीण भगत सिंह की गोशाला तोड़ी और वहां बंधे मवेशियों पर हमला किया। वहीं शाम होते ही कई बार भालू गांव में धमक रहा है जिससे लोग डरे हैं। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र सुरक्षा की मांग की है। वहीं मुख्यालय से लगे पुनाड़ क्षेत्र में भालू कई बार लोगों के घरों से गुजर रहा है। लोग शोर-शराबा और पटाखे फोड़कर भालू भगा रहे हैं। वन विभाग की टीम भी ग्रामीणों के साथ गश्त कर रही है। स्थानीय निवासी दुर्गा नौटियाल, चक्रधर सेमवाल, राकेश नौटियाल, शैलेंद्र भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा सेमवाल, पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती, आशीष नौटियाल आदि ने वन विभाग से शीघ्र भालू को गांव में प्रवेश करने से पहले ठोस कार्यवाही की मांग की है ताकि उसकी क्षेत्र में आने की आदत टूट सके। उन्होंने कहा कि सांय होते ही लोग घरों से बाहर आने में भी डर रहे हैं। कई बार लोग रतजगा कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां चामुंडा देवी की दिवारा यात्रा त्रियुगीनारायण पहुंची
Next: तीन खाद्य कारोबारियों को थमाये नोटिस, दो सैंपल लिए

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.