Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में मनाया गया 40वां नेत्रदान पखवाड़ा
  • पौड़ी

पौड़ी में मनाया गया 40वां नेत्रदान पखवाड़ा

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
rns featured image new

500 से अधिक लोगों ने नेत्रदान के लिए आवेदन

पौड़ी(आरएनएस)।  स्वास्थ्य विभाग व जिला अंधता निवारण समिति पौड़ी की पहल पर 40वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान जिलेभर में 500 से अधिक लोगों ने नेत्रदान के लिए आवेदन किया है। कार्यक्रम में आयोजित नेत्रदान को लेकर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले रैली निकाल जागरूकता संदेश दिया गया। सोमवार को नगर पालिका सभागार पौड़ी में आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है। जिसको लेकर समाज में तेजी से जागरुकता बढ़ी है। एसीएमओ व समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. विनय कुमार त्यागी ने कहा कि नेत्रदान के प्रति भ्रांतियां तेजी से दूर हो रही हैं। उन्होंने युवाओं को इसका अग्रदूत बताया। समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ नेत्रमीतिज्ञ नृपेश तिवाड़ी ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। यह 40वां पखवाड़ा है। जिसमें छात्र-छात्राओं को जोश बहुत ही उत्साहित करने वाला रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इस पखवाड़े में 567 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लेते हुए आवेदन किया है। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट के निखिल नौटियाल ने पहला, पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की साक्षी राणा ने दूसरा और एएनएम प्रशिक्षण संस्थान खिर्सू की शीतल राणा व पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तनिशिया ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट की प्रियंका ने पहला, एएनएम प्रशिक्षण संस्थान खिर्सू की संतोषी फर्स्वाण ने दूसरा व राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ- श्रीकोट की महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. गीतांजलि पाल, सभासद गौरव सागर, युद्धवीर सिंह रावत, प्रदीप असवाल, संगीता रावत, असिस्टेंट प्रोफेसर नर्सिंग कालेज मुकेश बिष्ट, शिल्पी भंडारी, अक्षिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा क्रिकेटर्स और गुरुड़ाबाज लायंस ने दर्ज की जीत
Next: केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का निरीक्षण, कई क्षेत्रों का एरियल सर्वे भी किया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.