Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने संभाला दायित्व
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने संभाला दायित्व

RNS INDIA NEWS 05/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-05 at 18.05.17_11zon

अल्मोड़ा। जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा और उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर जनपद के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

शपथ दिलाने का दायित्व जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने निभाया। उन्होंने सबसे पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद हेमा गैड़ा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की धुरी है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और गंभीरता से निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में सरकार हर संभव सहयोग देगी।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पढ़कर सुनाया।

शपथ ग्रहण समारोह में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, जिला प्रशासन व पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जिला पंचायत सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में चम्पा देवी, कुन्दन सिंह, भुवन चन्द्र जोशी, संतोष कुमार, युगल किशोर, सूरज उपाध्याय, माया देवी, दीपक प्रभाकर लाल शाह, सरस्वती देवी, किरन नेगी, हर्शिता वर्मा, मीना शर्मा, सुन्दर सिंह नेगी, किशोर कुमार, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मन मोहन कुमार, निशा कनवाल, महेश सिंह नयाल, पुष्पा देवी, पूजा रावत, शम्भू सिंह रावत, हर्ष सिंह, अम्बा देवी, नीमा देवी, हिमांशु कुमार, बीना बिष्ट, शान्ति उप्रेती, प्रदीप सिंह नयाल, पुष्पा आर्या, कुन्दन राम, ममता कनवाल, प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार मेहता, नवीन चन्द्र, पूजा, रजनी फर्त्याल, सुनीता कुंजवाल, भावना जोशी, हेमा गैड़ा, मुन्नी आर्या, हेमा देवी, श्वेता, शैलजा चम्याल, मधु टम्टा और भूपाल सिंह भण्डारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रभावितों की मदद को आगे आई रेड क्रॉस सोसायटी, वितरित की राहत सामग्री
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.