Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • चौराबाडी ताल से ऊपरी तरफ ग्लेशियर टूटा, कोई क्षति नहीं
  • रुद्रप्रयाग

चौराबाडी ताल से ऊपरी तरफ ग्लेशियर टूटा, कोई क्षति नहीं

RNS INDIA NEWS 04/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारनाथ क्षेत्र में चौराबाड़ी की ऊपरी तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना कैमरे में कैद हुई। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ ही देर में स्थिति सामान्य भी हो गई। हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गुरुवार दोपहर 2:30 मिनट पर केदारनाथ धाम से करीब 8 किमी दूर चौराबाड़ी ताल के ऊपरी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर टूटने के बाद एक छोटा बर्फीला गदेरा सा बहता दिखाई दिया, किंतु कुछ ही समय में यह शांत भी हो गया। इस घटना से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। केदारनाथ में रह रहे लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं हिमालय में होती रहती हैं। इससे पहले भी केदारनाथ से चौराबाड़ी की तरफ कई बार ग्लेशियर टूटते रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि ग्लेशियर टूटने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मण्डल के सदस्यों से संवाद कर किये जाए निर्माण कार्य
Next: भवन निर्माण करने वालों को नोटिस नहीं भेजेगा प्राधिकरण: कंडारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.