Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पुनाड़ में भालू और सुअरों ने खेती को किया बर्बाद
  • रुद्रप्रयाग

पुनाड़ में भालू और सुअरों ने खेती को किया बर्बाद

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   मुख्यालय स्थित पुनाड़ गांव में इन दिनों एक बार फिर भालू का आतंक छाया हुआ है, वहीं सूअरों ने खेती को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। बीती संध्या गांव में भालू घरों के पास तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गांव में नियमित गश्त की मांग की है, ताकि भालू को आबादी से दूर भगाया जा सके। साथ ही उन्होंने सूअरों से फसलों को बचाने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव में भालू दिखाई दे रहा है।
हालांकि, कुछ समय के लिए वन विभाग की गश्त और ग्रामीणों की सतर्कता के चलते भालू नहीं दिखा, लेकिन अब फिर से गांव में उसकी मौजूदगी देखी गई है। मंगलवार शाम को पुनाड़ निवासी राकेश नौटियाल के घर के पास भालू घूमता नजर आया। इसे देखकर लोगों ने पटाखे फोड़कर उसे भगाने की कोशिश की, जिसके बाद भालू गांव के ऊपरी इलाकों की ओर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि अब लोग रात में घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा सेमवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सेमवाल, शैलेंद्र भारती, राकेश नौटियाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि भालू के डर से रात्रि में जनजीवन ठप हो गया है। साथ ही धान की खेती सूअरों ने पूरी तरह बर्बाद कर दी है और फलदार वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामगंगा नदी में डूबे भाईयों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा
Next: उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : हरीश

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.