Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चक्का जाम के बाद सरकार को दिया २ अक्तूबर तक की चेतावनी
  • राष्ट्रीय

चक्का जाम के बाद सरकार को दिया २ अक्तूबर तक की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

कृषि कानून मामला

नई दिल्ली (आरएनएस)। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कल किसानों ने ३ घंटे के लिए देश के विभिन्न राज्यों में चक्का जाम किया। ३ घंटे के चक्का जाम के समापन के बाद गाजीपुर बॉर्डर के मंच से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान टिकैत ने कहा कि सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। टिकैत ने कहा कि हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को २ अक्टूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे। टिकैत ने कहा कि किसानों को नोटिस भेजकर सरकार डरा रही है, लेकिन इससे किसान डरने वाले नहीं हैं। किसानों की डाली मिट्टी पर जवान का पहरा है। इससे व्यापारी हमारी जमीन पर बुरी नजर नहीं डालेगा। हमारा मंच और पंच एक ही है। सरकार वार्ता के लिए बुलाएगी तो हम तैयार हैं। टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार को व्यापारियों से लगाव है, किसानों से नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि हम दिल्ली से एक-एक कील काट के जाएंगे। राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा। एक सवाल के जवाब में भाकियू नेता राकेश ने टिकैत ने कहा कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के रद्द होने तक हम कहीं नहीं जाने वाले। उन्होंने कहा कि हम इस गाजीपुर बॉर्डर पर आगामी अक्टूबर तक डटे रहेंगे, मांग पूरी होने तक। गौरतलब है कि पिछले दिनों राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलाने का एक फॉर्मूला दिया था, जिससे इसे लंबा खींचा जा सके। किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रदर्शनकारी किसानों से कहा था कि प्रत्येक गांव से एक ट्रैक्टर, १५ आदमी और १० दिन के फॉर्मूले पर काम करो, फिर आंदोलन चाहे ७० साल चले, कोई दिक्कत नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालेज से छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: खेल परिसर करीब दस महीने बाद आठ फरवरी से खुलेंगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.