Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठग ने सैन्यकर्मी को लाखों रुपये की चपत लगाई
  • देहरादून

साइबर ठग ने सैन्यकर्मी को लाखों रुपये की चपत लगाई

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

देहरादून। बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने सैन्यकर्मी को लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने बैंक, साइबर सेल और पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि मामला साइबर सेल भेजा जाएगा। सिविल लाइंस कोतवाली को तहरीर देकर अश्वनी कुमार ने बताया कि वह बीईजी में सैन्यकर्मी है। परिवार में शादी के लिए उन्हें जेवरात खरीदने थे। सुनार को ऑनलाइन रकम भेजी थी लेकिन सुनार ने बताया कि रकम नहीं मिली।
इसके बाद गूगल से बैंक का टोल फ्री नंबर सर्च किया। नंबर मिलने पर फोन पर बातचीत हुई। टोल फ्री नंबर पर बात में उसने बताया कि वह बैंक कर्मचारी है। शिकायत के लिए फोन पर एक लिंक भेजा और कुछ जानकारी मांगी। लिंक क्लिक करने पर खाते से 4.35 लाख रुपये निकल गए। रकम निकलने के बाद आरोपी को फोन किया तो उसने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी। बैंक की ओर से बताया गया कि कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर को साइबर सेल भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। शहर में पूर्व में साइबर ठगों ने कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया है। करीब दो साल पूर्व मथुरा और एक साल पूर्व दिल्ली के चार ठगों को पकड़ा गया था लेकिन फिर भी साइबर ठगी नहीं रूक पा रही है। रोजाना कोतवाली में साइबर ठगी के मामले आ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता: 11 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा तस्कर
Next: भारत ने 20 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण करके एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड किया दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.