Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरीश रावत जनता के लिए संघर्ष नहीं, बल्कि चेहरे की लड़ाई लड़ रहे: भगत
  • देहरादून

हरीश रावत जनता के लिए संघर्ष नहीं, बल्कि चेहरे की लड़ाई लड़ रहे: भगत

RNS INDIA NEWS 06/02/2021
rns featured image new

देहरादून। भाजपा प्रांतीय अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज जनता के लिए संघर्ष नहीं, बल्कि चेहरे की लड़ाई लड़ रहे हैं। भगत ने हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता के नकारे जाने के बाद वे कुछ समय तो पश्चाताप के घडिय़ाली आंसू बहाते रहे और हार की जिम्मेदारी लेते रहे, लेकिन चुनाव का समय आता देख अब भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।
कहा कि जिलों के गठन के लिए हरीश रावत का दावा उसी तरह है जैसे गैरसैंण राजधानी घोषित करने का फैसला। गैरसैंण में आम जनता की मांग भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश निरंकुश रहे और वह किसी की नहीं सुनते थे, जिस कारण उनके विधायकों ने भी उनकी सुनना बंद कर दिया और अलग रास्ता चुन लिया। कहा कि अपनी असफलताओं को दूसरे पर थोपने की पूर्व सीएम की आदत में शुमार है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार पूर्व सीएम हरीश रावत ने 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी आलाकमान आगे जो निर्देश देगा, वह उसे मानने के लिए तैयार रहेंगे। रावत ने कहा कि वैसे उनकी मंशा है कि वह उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस को चुनाव लड़वाएं। कहा कि इसबार कांग्रेस जरूरी वापसी करेगी और सभी उम्मीदवार भारी मतों से अपनी-अपनी जीत दर्ज कराएंगे।
उन्होंने कहा कि वह चुनाव के लिए चेहरा इसलिए घोषित करवाने की बात कर रहे हैं, ताकि भाजपा को पीएम नरेंद्र मोदी को हाशिए में डाल ‘लोकल फॉर वोकल’ के लिए मजबूर होना पड़े। अन्यथा भाजपा की नीति रही है वह ग्राम प्रधान से लेकर निकाय चुनाव हर जगह मोदी को चेहरा बनाकर वोट मांगती है। रावत के ताजा रुख से उन्हें विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने के प्रयासों में जुटे उनके समर्थकों में खलबली मच गई है। हालांकि, रावत ने उनको यह कहकर दिलासा देने की कोशिश की है कि इस मामले में हाईकमान जो कहेगा, वे उसे मानेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के 47 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत
Next: एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.