Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नन्दा देवी मेले को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिए पार्किंग चालू करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

नन्दा देवी मेले को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिए पार्किंग चालू करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 27/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नन्दा देवी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने नगर का स्थलीय निरीक्षण किया और भैरव मंदिर के पास स्थित पार्किंग स्थल को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे, इसलिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी पांडे ने कहा कि नन्दा देवी महोत्सव कुमाऊं की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए इस बार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जिससे न केवल व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी मिलेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल ही आयोजन को सफल बनाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त राम शरण शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, पार्षद अमित साह मोनू, क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी, सह नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट और पार्षद अभिषेक जोशी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 अगस्त
Next: पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना, सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.