Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में लेटरल एंट्री से भी मिलेंगे प्रवेश
  • देहरादून

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में लेटरल एंट्री से भी मिलेंगे प्रवेश

RNS INDIA NEWS 25/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अब लेटरल एंट्री के माध्यम से भी प्रवेश मिल पाएगा। इन स्कूलों में छठवीं से लेकर 11वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए लेटरल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभी राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सिर्फ कक्षा छह में प्रवेश होते रहे हैं। कई छात्र प्रवेश परीक्षा के सफल होने के बाद यहां एडमिशन नहीं लेते हैं। साथ ही आगे की अलग-अलग कक्षाओं में भी छात्र दूसरे विद्यालयों में अपना ट्रांसफर करवा देते हैं, ऐसे में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में सीटें खाली रह जाती हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस स्थिति में स्कूल के संसाधानों के पूरे उपयोग के लिए हर स्तर पर सभी सीटों को भरने के लिए लेटरेल एंट्री का सुझाव अधिकारियों को दिया थ। सोमवार को विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने लेटरल एंट्री के जरिए रिक्त सीटों को भरने का शासनादेश जारी किया। इसमें अब राजीव गांधी नावेदय विद्यालयों में कक्षा-6 में प्रवेश परीक्षा से होने वाले दाखिलों के बाद रिक्त रहने वाली सीटों के साथ ही कक्षा सात से लेकर 11वीं तक में खाली रहने वाली सीटों पर लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर छात्रों को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जायेगी, ताकि लेटरल एंट्री में भी कोई चयनित छात्र प्रवेश नहीं लेता है तो उसके स्थान पर दूसरे को मौका दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़- मुनस्यारी हेलीसेवा 30 सितंबर तक शुरु होगी
Next: मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.