Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका
  • देहरादून

कोरोना के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका

RNS INDIA NEWS 06/02/2021
rns featured image new

देहरादून। श्री देव सुमन विवि के उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है जो कोरोना के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। विवि ने ऐसे छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका दिया है। इच्छुक छात्र दस फरवरी से आनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके साथ ही बैक पेपर के लिए भी फार्म भर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि स्नातक प्रथम वर्ष,तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष, बीएड(2017-19 ,2018-20) की प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा बीएड ( 2019-21) की प्रथम वर्ष की अंक सुधार तथा अन्य पाठयक्रमों के स्नातक व स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर के छात्र जो कोरोना की वजह से परीक्षा से वंचित रह गए थे परीक्षा फार्म आनलाइन भर सकते हैं, जो कि 10 से 25 फरवरी तक भरे जाएंगे।

स्थिति स्पष्ट करने की मांग

चमन लाल महाविद्यालय लंढौर (हरिद्वार) के प्राचार्य डा. सुशील उपाध्याय के अनुसार परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्हेाने इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव को पत्र भेजा है। जिसमें पूछा गया है कि जिन छात्रों की प्रथमवर्ष की परीक्षा छूटी है क्या उन्हें भी मौका मिलेगा। कंटेनमेंट जोन में होने के कारण परीक्षा ना दे पाने वाले छात्र क्या प्रमाणपत्र देंगे, कोरोना के कारण कुछ पेपर छोड़ने वाले क्या पूरी परीक्षा दोबारा देंगे या वही जिनको सर्दी-जुकाम के कारण जिन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया था उनके लिए क्या व्यवस्था होगी, ये भी स्पष्ट करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मई से 22 मई तक
Next: यूओयू में परीक्षाएं 22 फरवरी से

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.