Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मई से 22 मई तक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मई से 22 मई तक

RNS INDIA NEWS 06/02/2021
rns featured image new

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मई से 22 मई तक होंगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से 10 महीने तक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई। इसके बावजूद ऑनलाइन, दूरसंचार, रेडियो, दूरदर्शन समेत अन्य माध्यमों से बच्चों की पढ़ाई करायी गयी।
महामारी के बावजूद शिक्षकों और बच्चों की मेहनत से बोर्ड की शेष बची परीक्षाएं करायी गई थीं और रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2021 के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) से संबंद्ध हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मई 2021 से 22 मई 2021 तक संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। इससे पहले तीन अप्रैल 2021 से 25 अप्रैल 2021 तक इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं, हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षाएं और आंतरिक मूल्याकंन परीक्षाएं होंगी। पांडेय ने बताया कि 23 मई से 29 मई 2021 तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केन्द्रों की ओर से मुख्य संकलन केन्द्र में जमा किया जाएगा।
13 मुख्य संकलन केन्द्रों से 30 मूल्याकंन केन्द्रों को लिखित उत्तर पुस्तिका के बंडल भेजे जाएंगे। 1 जून से 15 जून 2021 तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का 15 दिनों तक मूल्याकंन कार्य किया जाएगा। वहीं 16 जून से 15 जुलाई 2021 तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की तैयार और परीक्षाफल की घोषणा होगी। इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) डॉ. नीता तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर रमेश चन्द्र आर्या समेत अन्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
किस परीक्षा में कितने छात्र-छात्राएं
हाईस्कूल- संस्थागत-145691, व्यक्तिगत-2664 कुल-148355
इंटरमीडिएट- संस्थागत-118135, व्यक्तिगत-4049 कुल-122184
कुल परीक्षा केन्द्र-1347

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया वृहद कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ
Next: कोरोना के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.