Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग डीएम ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग डीएम ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित

RNS INDIA NEWS 15/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों पर झंडारोहण किया गया जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया। देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी हमें सहजता से नहीं मिली, इसके लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कार्मिकों को सम्मानित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्र प्रकाश सती, जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली, परियोजना प्रबंधक रीप पी.के भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी सहित अल्मोड़ा के पांच पुलिस अधिकारी, कार्मिक सम्मानित
Next: चमोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.