Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सांसद बलूनी और मंत्री धन सिंह ने किया आपदाग्रस्त गांव कलुण का दौरा
  • पौड़ी

सांसद बलूनी और मंत्री धन सिंह ने किया आपदाग्रस्त गांव कलुण का दौरा

RNS INDIA NEWS 14/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त गांव कलुण का सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने गुरुवार को दौरा किया। कलुण में भारी बारिश से जहां दस से अधिक रिहायशी भवन भूस्खलन की जद में आ रहे हैं वहीं यहां कृषि भूमि भी आपदा की चपेट में आई है। गांव से गुजरने वाली सड़क भी भूस्खलन की जद में आई है। इस दौरान सांसद गढ़वाल व कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। सांसद और कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ पूरी तरह से खड़ी है। केंद्र और प्रदेश सरकार आपदा आपदा से आई समस्या के निस्तारण में जुटी हुई है। सांसद अनिल बलूनी ने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाएं और यहां बिजली, पानी, रसद आदि की व्यवस्थाएं, प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही निर्देश भी दिए कि गांव में आपदा से हुए नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाए। इससे पूर्व सांसद बलूनी और शिक्षा मंत्री आपदा ग्रस्त सैंजी आदि गांवों का भी दौरा किया था। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पाबौ लता रावत , पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल किशोर, अगरोड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष चंदोला, ग्राम प्रधान अशोक, विकास रावत, भजन सिंह गुसाई आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत
Next: दौलत बिष्ट बने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.