Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चार लोगों को जहर देने के मामले में प्लेसमेंट एजेंसी संचालक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

चार लोगों को जहर देने के मामले में प्लेसमेंट एजेंसी संचालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार के चर्चित नौकरानी जहर प्रकरण में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई रंग लाई है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली की सूरज प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक हीरा लामा को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नेपाली मूल की दो नौकरानियों को भेजकर सर्राफा कारोबारी परिवार को लूटने की योजना बनाई थी। हरिलोक कॉलोनी निवासी गौरव कुमार ने आठ अगस्त को शिकायत दी कि उनकी ससुराल में काम करने आई नौकरानियों अनिशा राय और पुष्षा ने चोरी की नीयत से परिवार के सदस्यों को खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। इससे चार लोग बेहोश हो गए, लेकिन अचानक घर पर बेटी के आ जाने से लूट की साजिश नाकाम हो गई और नौकरानियां भाग निकलीं। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों नौकरानियों को हीरा लामा और उसकी पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से यहां भेजा था, ताकि मौका मिलते ही गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो सकें। ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी की तलाश में दिल्ली में सूरज प्लेसमेंट के दफ्तर पर दबिश दी और 11 अगस्त को हीरा लामा को दबोच लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत खानपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को मिली उद्यम की जानकारी
Next: बार एसोसिएशन के सचिव के निष्कासन पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड ने रिकार्ड तलब किये

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.