Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • धराली में भारी तबाही: सेना के 7 जवान और एक जेसीओ लापता, 40 मजदूरों की तलाश जारी
  • उत्तरकाशी

धराली में भारी तबाही: सेना के 7 जवान और एक जेसीओ लापता, 40 मजदूरों की तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 07/08/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 5 अगस्त को आई आपदा ने धराली गांव को भारी नुकसान पहुंचाया है। इंडियन आर्मी के जवान भी इसकी चपेट में आ गए। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता के अनुसार, अभी भी 7 जवान और एक जेसीओ लापता हैं। इनके अलावा, कई पर्यटकों के साथ 30 से 40 मजदूर भी लापता हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी का रेसक्यू कर लिया जाएगा।
सेंट्रल कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने बताया कि बाढ़ के लगभग डेढ़ घंटे बाद एक और बाढ़ और मलबे का सैलाब आया, जिसने दक्षिण हरसिल में स्थित सेना शिविर को नष्ट कर दिया है। इस कारण धराली का हर तरह से संपर्क कट गया है। शुरुआती बचाव कार्य के लिए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्ष वर्धन, 14 जम्मू-कश्मीर राइफल्स, और उनके 150 जवानों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जब मलबा हमारे दक्षिणी शिविर में घुसा, तो 7 जवान और एक JCO लापता हो गए। फिलहाल हम धराली गांव का संपर्क बहाल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ताकि हरसिल से धराली की यात्रा आसान हो सके। उन्होंने बताया कि 30-40 मजदूर भी लापता हैं। सभी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, स्थानीय लोगों के साथ है और इस तबाही से उबरने में हर संभव मदद करेगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सेना कमांडर ने बताया कि धराली में आईटीबीपी, एनडीआरएफ और भारतीय सेना रेस्क्यू कार्य में जुटी है। उन्होंने आगे बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन से बंद हाईवे और बह गई सड़कें चुनौती बन रही हैं। सेना कमांडर ने आगे कहा कि रेस्क्यू टीमों को धराली पहुंचने में देरी हो रही है।
भारतीय सेना का राहत अभियान उन्होंने आगे बताया कि धराली के पास बादल फटने के बाद मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया गया था, जो अभी भी जारी है। इस काम में सेना के जवान के साथ-साथ NDRF की टीम भी मौजूद हैं। वायु सेना भी रेस्क्यू में जुटी है। MI-17 और ALH Mk-III हाई अलर्ट पर हैं। इसके अलावा कई विमान देहरादून में मौजूद हैं, जो राहत कार्य में हर संभव मदद कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 लाख रुपये मांगे, नहीं देने पर किया प्रताड़ित, केस दर्ज
Next: यात्रा रुकने से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सन्नाटा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.