Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नोएडा : फर्जी कॉल सेंटर से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 11 गिरफ्तार, संचालक पति-पत्नी फरार
  • राष्ट्रीय

नोएडा : फर्जी कॉल सेंटर से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 11 गिरफ्तार, संचालक पति-पत्नी फरार

RNS INDIA NEWS 06/08/2025
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। नोएडा के थाना साइबर क्राइम, सर्विलांस टीम और थाना फेज-1 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में 11 अभियुक्तों को नोएडा सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण और अनधिकृत डाटा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विक्रम सिंह, अमन, केशव कुमार झा, अरमान चौधरी, मोहित, राहुल सिंह, फिरोज खान, राहुल कुमार, अक्षय कुमार मिश्रा, पंकज सिंह और दिव्या हैं। सभी आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा व नोएडा के रहने वाले हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 43 लैंडलाइन फोन, 21 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 61 सिम कार्ड, 36 सिम कार्ड के खाली लिफाफे और 2,054 पेजों का ग्राहकों का अनधिकृत डाटा बरामद किया है। यह डाटा 10 फाइलों में संग्रहित था।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अनधिकृत तरीके से लोगों का डाटा एकत्र करते थे, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी व्यक्तिगत जानकारियां शामिल होती थीं। इसके बाद वे कस्टमर को फोन कर शून्य प्रतिशत पर ब्याज पर लोन देने का लालच देते थे। फिर उन्हें लोन, रजिस्ट्रेशन और जीएसटी के नाम पर भुगतान करने को कहते थे।
भुगतान के बाद, ग्राहक के नाम पर बीमा पॉलिसी करवा दी जाती थी और पैसे बीमा कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते थे। इसके बदले गैंग बीमा कंपनियों से 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक का कमीशन प्राप्त करता था। इस तरह मासूम लोगों को लोन के नाम पर धोखा देकर ठगा जाता था।
पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर का संचालन गौरव जोशी और उसकी पत्नी नेहा कर रहे थे, जो मौके से फरार हैं। उनके खिलाफ भी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। डेस्क फोन की आईएमईआई जांच में पता चला है कि कुछ डिवाइसों पर बेंगलुरु से शिकायत दर्ज है।
साथ ही व्हाट्सएप चैट से ऐसे वेंडर्स की जानकारी मिली है, जो लाखों भारतीय नागरिकों का डाटा एक्सेल शीट में उपलब्ध करवा रहे थे। इस मामले में थाना फेज-1 पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब में मलबा हटने के बाद हल्के वाहनों के लिए खोला गया मार्ग
Next: सुप्रीम कोर्ट से एल्विश यादव को राहत, सांप के जहर से जुड़े मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.