Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘सीड राखी’ कार्यक्रम की अल्मोड़ा से हुई शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया बीजारोपण
  • अल्मोड़ा

‘सीड राखी’ कार्यक्रम की अल्मोड़ा से हुई शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया बीजारोपण

RNS INDIA NEWS 06/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में पूरे उत्तराखंड में चल रहे ‘सीड राखी कार्यक्रम’ की अल्मोड़ा जनपद में बुधवार को औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर आयुष विभाग के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे को राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेदिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के अंतर्गत राखी के साथ औषधीय महत्व वाले पौधों के बीज वितरित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बीजारोपण के लिए प्रेरित किया जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी को तुलसी के बीजों से युक्त राखी बांधी गई, जिसके बाद उन्होंने अपने कार्यकक्ष में स्वयं तुलसी के बीज रोपित कर इस पहल को आत्मसात किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने ‘सीड राखी’ को आयुर्वेद, प्रकृति और परंपरा के समन्वय की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया और आमजन को इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने आयुष विभाग की इस अभिनव सोच की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से बीजारोपण को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा को भी सीड राखी बांधी गई। उन्होंने भी तुलसी के बीजों का गमले में रोपण कर इस प्रयास को समर्थन दिया। राखी बांधने की जिम्मेदारी डॉ. श्रुति अग्रवाल और रिचा चमोली ने निभाई, जबकि जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद को जिले में आयुर्वेद के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर संगीता बिष्ट, महेश आर्य सहित आयुष विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, निगम-वन विभाग ने पल्ला झाड़ा
Next: क्वारब में मलबा हटने के बाद हल्के वाहनों के लिए खोला गया मार्ग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.