Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • टेस्ला का ऑटोपायलट मोड नाकाम, टक्कर से हुई लड़की की मौत; देना होगा 2100 करोड़ मुआवजा
  • अंतरराष्ट्रीय

टेस्ला का ऑटोपायलट मोड नाकाम, टक्कर से हुई लड़की की मौत; देना होगा 2100 करोड़ मुआवजा

RNS INDIA NEWS 02/08/2025
rns featured image new

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में एक फेडरल जूरी ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला पर 2019 में हुई एक दुर्घटना के पीड़ितों को 240 मिलियन डॉलर (भारतीय करंसी के मुताबिक 2100 करोड़ ) से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है। यह दुर्घटना कथित तौर पर कंपनी की खराब ऑटोपायलट ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी के कारण हुई थी।
पीड़ितों के अनुसार, जूरी ने टेस्ला के सिस्टम को दुर्घटना के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार पाया। 2019 में हुई इस दुर्घटना में एक टेस्ला मॉडल 3 कार ने देर रात सड़क किनारे तारों को निहार रहे प्रेमी युगल नाइबेल बेनावाइड्स लियोन और डिलन एंगुलो को टक्कर मार दी थी, इसमें 22 वर्षीय लियोन की मृत्यू हो गई थी, जबकि एंगुलो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटनाग्रस्त टेस्ला कार के ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन के कारण ध्यान भटकने की बात स्वीकार की है, लेकिन जूरी ने निष्कर्ष निकाला कि टेस्ला की ऑटोपायलट तकनीक भी विफल रही और कंपनी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती।
न्यायालय के रिकॉर्ड के अनुसार, जूरी ने 200 मिलियन डॉलर का दंडात्मक हर्जाना, लियोन के परिवार को 59 मिलियन डॉलर का प्रतिपूरक हर्जाना और एंगुलो को 70 मिलियन डॉलर का हर्जाना देने का आदेश दिया। कई रिपोर्टों के अनुसार, इस फैसले में यह माना गया कि कंपनी तकनीकी खराबी जैसे कि ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी या ऑटोपायलट की खराबी के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेगी, भले ही मानवीय भूल ही क्यों न हुई हो। टेस्ला ने पहले भी इसी तरह के मुकदमों को या तो अदालत के बाहर निपटारा कर दिया था या उन्हें सुनवाई से पहले ही खारिज कर दिया था। इस मामले ने इस चलन को तोड़ दिया है और यह कई लोगों को अदालत में न्याय पाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब एलन मस्क इस साल के अंत में चुनिंदा शहरों में टेस्ला की ड्राइवरलेस टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, टेस्ला ने 2019 में हुई इस दुर्घटना के बाद से अपने ऑटोपायलट सिस्टम को काफी एडवांस किया है, लेकिन यह फैसला उसके सॉफ्टवेयर की वास्तविक दुनिया में विश्वसनीयता पर सवाल उठाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया, बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि
Next: राशिफल 03 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.