Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पूर्व मंत्री कंडारी के पुत्र और बहू बने बीडीसी मेंबर
  • टिहरी

पूर्व मंत्री कंडारी के पुत्र और बहू बने बीडीसी मेंबर

RNS INDIA NEWS 01/08/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने कंडारी परिवार को दोहरी खुशी दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के पुत्र राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट से, जबकि उनकी बहू रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से जीत दर्ज कर परिवार की सियासी पकड़ को और मजबूत किया है। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त किया। मतगणना पूरी होने के बाद जब परिणामों की घोषणा हुई तो समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। राजीव कंडारी और रीना कंडारी ने अपनी जीत को जनता के आशीर्वाद और विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के सहयोग और समर्थन की जीत है। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने भी कंडारी परिवार के दोनों विजेताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास होगा। यह जीत न केवल कंडारी परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली साबित हुई है, बल्कि भिलंगना क्षेत्र में आगामी चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि अब लक्ष्य ब्लाक प्रमुख पद है, जिसके लिए संघर्ष और समर्थन की यह लहर आगे भी जारी रहेगी। राजीव कंडारी ने कहा, हमारी लड़ाई केवल जीतने तक सीमित नहीं है, हम क्षेत्र के विकास, पारदर्शी शासन और जनसेवा के लिए ब्लाक स्तर तक अपनी भूमिका मजबूत करना चाहते हैं। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने भी इस दोहरी जीत को क्षेत्र की राजनीति में नई दिशा और उम्मीद की किरण बताया है। कंडारी परिवार की इस सफलता ने आने वाले चुनावी समीकरणों को भी नया मोड़ दे दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस ने मनाया जश्न
Next: दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर सोबन सिंह जीना परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.