Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर सोबन सिंह जीना परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर सोबन सिंह जीना परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास को लेकर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा ने विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रो. बिष्ट ने स्वागत भाषण में प्रो. झा के शैक्षणिक योगदान और उनके प्रशासनिक अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका विश्वविद्यालय परिसर में पुनः आगमन प्रेरणादायक है। प्रो. झा ने अपने संबोधन में कहा कि यह परिसर उनका कर्मक्षेत्र रहा है और पूर्व सहयोगियों के बीच लौटना गर्व और आनंद का विषय है। संवाद के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में दिव्यांगजनों के हित में चल रही योजनाओं और पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में सुगमता लाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दिव्यांग हेल्प डेस्क की स्थापना, पाठ्यक्रमों में आरक्षण, शैक्षिक व गैर-शैक्षिक पदों पर दिव्यांगों को प्रतिनिधित्व, सरकारी योजनाओं की पहुँच, शिक्षण संस्थानों में विशेष सुविधाएं, साइन लैंग्वेज का प्रशिक्षण, नवजातों की पूर्व पहचान और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में सुगम वातावरण तैयार करना समय की आवश्यकता है, जिसमें सभी शैक्षिक संस्थाओं की भागीदारी जरूरी है। समावेशी शिक्षा और कौशल विकास के लिए उत्तराखंड की बेस्ट प्रैक्टिस साझा करते हुए उन्होंने इन नवाचारों को अन्य राज्यों में भी अपनाने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार यादव, प्रो. अरविंद अधिकारी, प्रो. रिजवाना सिद्दीकी, डॉ. एच. आर. कौशल, डॉ. दीपक, प्रो. रुबीना अमान आदि सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री कंडारी के पुत्र और बहू बने बीडीसी मेंबर
Next: थत्यूड़ थाना पुलिस ने छात्रों को दी साइबर क्राइम की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.