Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस पर फायरिंग में जानलेवा हमले का मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस पर फायरिंग में जानलेवा हमले का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 31/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  किसान के हत्यारोपी पर पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की रात्रि निशान सिंह ने पुलिस टीम पर दो फायर झोंके थे। जवाबी कार्रवाई में निशान सिंह के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, गोठा की ओर से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार पुलिस की वर्दी देखकर लौटने लगा। इस दौरान गीले मार्ग के कारण वह गिर गया। पुलिस से घिरा देख उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक फायर किया। गोली निशान सिंह के बायें पैर में लगी। इसके बाद निशान सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। बताया जा रहा है कि उसने इसी तमंचे से गोली मारकर सुरजीत सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोटर चलाने पर लो वोल्टेज हुई तो कर दी किसान की हत्या हत्यारोपी निशान सिंह ने पुलिस को बताया कि सुरजीत सिंह बिजली के तार लगाकर दो मोटर चला रहा था। इससे उसके के घर में लो वोल्टेज रहती थी। सुरजीत को कटिया डालने से मना करने पर उससे बहस हुई। इस पर उसने सुरजीत सिंह की हत्या कर दी। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि गुरुवार को निशान सिंह को अदालत में पेश किया गया। टीम में कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट, बरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार, विनीत कुमार, भवान सिंह, संदीप सजवाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल संकट पर सांसद बलूनी से लगाई गुहार
Next: विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता रैली और विधिक शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.