Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तीन साल में 1,524 अवैध जुआ वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लगा प्रतिबंध, केंद्र ने बताया
  • राष्ट्रीय

तीन साल में 1,524 अवैध जुआ वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लगा प्रतिबंध, केंद्र ने बताया

RNS INDIA NEWS 23/07/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में बताया कि उसने पिछले 3 साल में 1,524 अवैध जुआ, सट्टेबाजी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जानकारी तेलुगु देशम पार्टी के सांसद कृष्ण प्रसाद टेनेटी द्वारा उठाए गए एक सवाल के लिखित जवाब में दी है। जुआ वेबसाइट्स और ऐप पर प्रतिबंध वर्ष 2022 से 2025 के बीच लगाए गए हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रश्न के जवाब में कहा, 2022 से जून 2025 तक, सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुआ, गेमिंग वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन से संबंधित 1,524 ब्लॉकिंग निर्देश जारी किए हैं। प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह प्रतिबंध अपनी नीतियों के तहत उपयोगकर्ताओं के लिए खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करने के लिए लगाया है। बता दें, विदेशी ऑनलाइन जुआ प्लेटफार्म भारतीय कर नियमों या स्थानीय विनियमों का पालन नहीं करते हैं।
भारत में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) अधिनियम के तहत पंजीकरण कराना होता है, जिसके बाद वे यहां कारोबार कर सकती हैं। इसका पालन न करने पर उन्हें प्रतिबंधित किया जाता है। केंद्र ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) लगाती है। केंद्र ने जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) को सूचना प्रौद्योगिकी  अधिनियम और आईजीएसटी अधिनियम के तहत अपंजीकृत ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्मों को प्रतिबंधित करने का निर्देश देने को अधिकृत किया है।
प्रवर्तन निदेशालय एक अलग मामले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है, जिसमें गूगल और मेटा के अधिकारियों को तलब किया गया है। प्लेटफॉर्म पर प्रचार के लिए कई वेबसाइटों पर विज्ञापनों का इस्तेमाल का आरोप है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झारखंड हाईकोर्ट के 17वें चीफ जस्टिस बने तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Next: आचार संहिता उल्लंघन में बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.