Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकान बेचने की डील कर हड़प लिए 1.55 करोड़ रुपये
  • देहरादून

मकान बेचने की डील कर हड़प लिए 1.55 करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 21/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चंदरनगर, शहर कोतवाली क्षेत्र में मकान बेचने की डील कर 1.55 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने संपत्ति का एग्रीमेंट कर एडवांस के तौर पर रकम ली। बाद में पीड़ित को पता लगा कि जिस संपत्ति का एग्रीमेंट किया, उसका एक हिस्से पहले से दानपात्र के रूप में बेच दिया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने दंपति और उनके दो बच्चों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि अंकित जैन निवासी चमन विहार, निरंजनपुर ने तहरीर दी। बताया कि वह संपत्ति खरीद-फरोख्त और निर्माण कर बेचने का काम करते हैं। सितंबर 2024 में गौरव सेठी और विजय अग्रवाल ने उन्हें चंदर नगर स्थित मकान बेचने की जानकारी दी। तब वह मकान के मालिक अशोक कुमार गुप्ता और पूनम गुप्ता मिले। डील होने पर 17 सितंबर 2024 को 11.21 करोड़ रुपये में खरीदने का एग्रीमेंट किया। एग्रीमेंट के बाद अंकित जैन ने 1.55 करोड़ रुपये का भुगतान चेक और नकद देकर कर दिया। जिसकी रसीदें अशोक और पूनम गुप्ता ने हस्ताक्षर कर दीं। पीड़ित रजिस्ट्री की तैयारी में लगे थे। इस बीच उन्हें पता लगा कि जिस संपत्ति को बेचने का एग्रीमेंट किया, उसका एक हिस्सा 15 जनवरी 2018 को दान पत्र से अशोक और पूनम ने अपने बेटे शुभम गुप्ता के नाम कर दिया था। यह जानकारी एग्रीमेंट करते वक्त छिपाई गई। अंकित जैन ने संपत्ति के असली दस्तावेज मांगे तो अशोक और पूनम ने वह नहीं दिया। झांसा देते रहे वह बैंक लॉकर में रखे हुए हैं। आरोप है कि अशोक गुप्ता ने अपने वकील से 4 फरवरी 2025 और एक अप्रैल 2025 को अंकित जैन को नोटिस भेजकर झूठे आरोप लगाए और डील रद्द करने की धमकी दी। अंकित जैन ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार गुप्ता निवासी चंदरनगर, उसकी पत्नी पूनम गुप्ता, बेटे शुभम गुप्ता, बेटी आरुषी गुप्ता और विजय अग्रवाल निवासी कचहरी रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सभी जमीन की डील में शामिल रहे। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नकली दवा बेचने में पकड़े गए नवीन बसंल ने बिहार के युवक के नाम खोली थी फर्जी कंपनी
Next: धामी सरकार का अल्टीमेटम : मरीजों की जिंदगी से नहीं होगा खिलवाड़, रैफर प्रक्रिया होगी जवाबदेह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.