Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • होटल के ऊपर चीड़ का पेड़ गिरने से नुकसान
  • उत्तरकाशी

होटल के ऊपर चीड़ का पेड़ गिरने से नुकसान

RNS INDIA NEWS 20/07/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  जिले में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। रविवार तड़के खरादी में एक होटल के ऊपर चीड़ का पेड़ उखड़कर मकान की दीवार व शटर फाड़ कर निकल गया। इससे तीर्थयात्रियों सहित घर के लोग बाल-बाल बचे। इससे मकान का हिस्सा सहित यात्रियों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे पेड़ों को तत्काल हटाने की मांग की है। रविवार की सुबह एनएच 134 के खरादी में चीड़ का बड़ा पेड़ उखड़कर कुलदीप सिंह पुत्र भागीराम सिंह निवासी खनेड़ा के दोमंजिले होटल व मकान के ऊपर दीवार व शटर तोड़ कर निकल गया। पेड़ गिरने से तीर्थयात्री व घर के लोग बाल-बाल बच गए। यात्री व घर के लोग उस वक्त मकान के दूसरे कमरों में थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार व वन विभाग से एनएच के ऊपरी हिस्से में मौजूद दर्जनों चीड़ के भारी भरकम पेड़ों को काटने की मांग की। प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर ने बताया कि खरादी में रविवार को पेड़ गिरने से एक होटल सहित वाहन को नुकसान पहुंचा है। एनएच के ऊपरी हिस्से के पेड़ों को हटवाने के लिए वन निगम को कहा गया है। साथ ही उप प्रभागीय वनाधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दल से बिछड़ी तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं को मिलाया
Next: दून अस्पताल में नौ दिन वेंटीलेटर पर रही किशोरी, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.