Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नौलों के संरक्षण को आगे आए पार्षद, धूणी मंदिर वार्ड में चलाया सफाई अभियान
  • अल्मोड़ा

नौलों के संरक्षण को आगे आए पार्षद, धूणी मंदिर वार्ड में चलाया सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 20/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विलुप्त होते परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में अल्मोड़ा नगर में पार्षदों और स्थानीय लोगों की एक अनूठी पहल सामने आई है। पार्षद अमित साह मोनू के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के धूणी मंदिर वार्ड में रविवार को नौला सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई। पार्षद अमित साह ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व नगर क्षेत्र में नौलों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया था। इसके तहत हर सप्ताह एक दिन नगर के किसी एक नौले की सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी अल्मोड़ा नगर में सैकड़ों नौले हुआ करते थे जो शुद्ध पेयजल का प्रमुख स्रोत थे, लेकिन समय के साथ इनमें से अधिकांश नौले उपेक्षा और देखरेख के अभाव में विलुप्त हो गए। उन्होंने कहा कि आज नगर में गिने-चुने नौले ही बचे हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। नौले न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, बल्कि पानी के संकट से जूझ रहे समाज के लिए जीवनदायिनी भी हैं। इस अभियान में पार्षद मीरा मिश्रा ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए प्रकृति द्वारा प्रदत्त इन जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है। यदि हम आज इन्हें सहेजेंगे तो आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ ले सकेंगी। रविवार को हुए नौला सफाई अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पार्षद अभिषेक जोशी, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, हिसालु संस्था के कृष्णा सिंह, आशीष गुरुरानी, नीरज मिश्रा, हृदय गुरुरानी, आयुष गुरुरानी सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 जुलाई
Next: गृहक्लेश में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.