Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एमपी में डीएम साहब ने खोया आपा, परीक्षा केंद्र में गूंजे थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
  • राष्ट्रीय

एमपी में डीएम साहब ने खोया आपा, परीक्षा केंद्र में गूंजे थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

भिंड (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी परीक्षा के दौरान एक छात्र को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपी अधिकारी भिंड के जिला मजिस्ट्रेट (ष्ठरू) संजीव श्रीवास्तव हैं। घटना 1 अप्रैल की बताई जा रही है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, घटना भिंड के दीनदयाल दंगरुलिया महाविद्यालय की है, जहाँ बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान डीएम संजीव श्रीवास्तव निरीक्षण के लिए पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रोहित राठौड़ नाम के एक छात्र को नकल के संदेह में पकड़ा और उस पर थप्पड़ बरसा दिए।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि डीएम छात्र को थप्पड़ मार रहे हैं और फिर उसे दूसरे कमरे में ले जाते हैं। वे स्टाफ रूम में भी छात्र को पीटते हुए यह कह रहे हैं, तेरा पेपर कहां है, हवा में लिख रहा था?
दोनों पक्षों ने क्या कहा?
इस मामले पर डीएम संजीव श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें कॉलेज में सामूहिक नकल की सूचना मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्र अपने प्रश्नपत्र हल करवाने के लिए बाहर भेज रहे थे और रोहित ने भी ऐसा ही किया था, क्योंकि उसके पास अपना प्रश्नपत्र नहीं था।
वहीं, पीड़ित छात्र रोहित राठौड़ का कहना है कि डीएम के थप्पड़ से उसके कान पर चोट आई है। उसने खुद पर लगे नकल के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सामने आईएएस अधिकारी होने की वजह से वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सका।
सोशल मीडिया पर गुस्सा, कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को टैग करते हुए अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि छात्र की गलती होने पर भी एक प्रशासनिक अधिकारी को इस तरह कानून हाथ में लेकर हिंसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज गति से किया जा रहा है पौंठी में मोटर मार्ग खोलने का काम
Next: संबंध बनाने के मजबूर कर रहा था एचओडी, तंग आकर छात्रा ने कॉलेज में खुद को लगा ली आग, वीडियो में कैद हुई भयावह घटना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.