Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लक्ष्मेश्वर बाईपास पर दरकी पहाड़ी, पार्षद की तत्परता से तुरंत हटाया गया मलबा
  • अल्मोड़ा

लक्ष्मेश्वर बाईपास पर दरकी पहाड़ी, पार्षद की तत्परता से तुरंत हटाया गया मलबा

RNS INDIA NEWS 11/07/2025
rns featured image new


अल्मोड़ा। शहर के लक्ष्मेश्वर बाईपास क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पहाड़ी का हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पहाड़ी से गिरे मलबे ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद अमित साह मोनू तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क कर तत्काल एक जेसीबी मशीन मौके पर मंगवाई और सड़क पर फैले मलबे को साफ करवाया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हो सका। पार्षद ने प्रशासन से मांग की कि मानसून के इस संवेदनशील मौसम में नगर क्षेत्र के लिए एक जेसीबी मशीन रिजर्व रखी जाए, ताकि आपातकालीन स्थितियों में तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं आम होती जा रही हैं, और इससे न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि जान-माल का खतरा भी बना रहता है। घटनास्थल पर पार्षद अमित साह के साथ पार्षद अर्जुन बिष्ट, अभिजीत तिवारी, हेम चंद्र जोशी, दिनेश दानी और अतुल पांडे मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पार्षद और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माण सामग्री डंप करने से कल्वर्ट हो रहे बंद, पार्षद ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
Next: उच्च न्यायालय का सख्त रुख: पंचायती चुनावों में ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के नियम पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.