Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में पहले चरण में 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे उत्कृष्ट
  • पौड़ी

पौड़ी में पहले चरण में 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे उत्कृष्ट

RNS INDIA NEWS 10/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केद्रों में मनोरंजक पाठ्यक्रम बनाने के निर्देश अफसरों को दिए। कहा कि हर आंगनबाड़ी केंद्र में माह में एक दिन प्रतिभा दिवस मनाया जाए, जिससे बच्चों की प्रतिभा को पहचाना जा सके तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सके। गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के अभिभावकों के साथ नियमित रूप से बैठक हो। उन्होंने किशोरियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश भी दिए। कहा कि कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद न रहें। इसके लिये नजदीकी केंद्र से संचालन की व्यवस्था बनाई जाए। गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ समंवय से आंकड़े संकलित कर लाभार्थियों का संयोजन करे। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक बनाने के साथ ही जहां बिजली नहीं है, वहां सौर ऊर्जा का प्रयोग करने, भवनों की दीवारों पर बच्चों की शिक्षा और मनोरंजन के लिये आकर्षक पेंटिंग कराने को कहा। कहा कि नए केंद्रों के निर्माण में 3-डी डिजाइन का प्रयोग किया जाए। डीएम ने जिले में 237 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करते हुए प्रथम चरण में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को उत्कृष्ट बनाने के निर्देश भी अफसरों को दिए। कहा कि भविष्य में सभी केंद्रों में इसे विस्तारित किया जाएगा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को पोषित श्रेणी में लाने के लिये जिले में फ्योंली कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागीय अफसरों द्वारा कुपोषित और अतिकुपोषित को गोद लिया गया है। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी जयहरीखाल महबूब खान, कोट अंजू चमोली, पौड़ी आशा रावत, यमकेश्वर अंजू गौड़, पाबौ चंद्रकांता काला, एकेश्वर हेमंती रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जांच में ग्राम पंचायत सदस्य के 94 आवेदन निरस्त
Next: कबाड़ बीनने वाले की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.