Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 11 जुलाई से शुरू होगा मतदान और मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

11 जुलाई से शुरू होगा मतदान और मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत अल्मोड़ा में मतदान और मतगणना ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह प्रशिक्षण ऑडिटोरियम एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा और उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रामजी शरण शर्मा ने बताया कि मतदान ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जाएगा। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 11 और 12 जुलाई को होगा, जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सैद्धांतिक प्रशिक्षण और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह दूसरा चरण 16, 17, 18 और 19 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्रमशः सभी श्रेणी के मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मतगणना कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण 16 और 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उनका दूसरा प्रशिक्षण 27 जुलाई को केवल उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में होगा। मतगणना कार्य से जुड़े रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण स्थलों पर बैठने की व्यवस्था, खान-पान, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति और वीडियोग्राफी सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया सुचारु और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
Next: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.